मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दिन में नाइट गाउन पहना तो महिलाओं पर लगेगा 2000 रुपए फाइन






आंध्रप्रदेश के एक गांव में अजीबोगरीब नियम लागू कर दिया गया है. टोकलपल्ली गांव के बड़े-बुजुर्गों ने ऐलान किया है कि दिन के वक्त अगर यहां की महिलाएं नाइट गाउन पहनती हैं तो उन्हें 2000 रुपये फाइन देना होगा.

एएनआई के मुताबिक, इतना ही नहीं, दिन में नाइट गाउन पहनने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक हजार रुपये बतौर ईनाम दिया जाएगा.

टोकलपल्ली गांव आंध्रप्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में स्थित है. खबरों के मुताबिक, महिलाओं के नियम तोड़ने पर वसूले गए फाइन से गांव का 'विकास' किया जाएगा.

दिवाली: सिंगापुर में भी पटाखे जलाना पड़ा महंगा, 4 भारतीय गिरफ्तार

इस गांव में करीब 11 हजार परिवारों में 36 हजार लोग रहते हैं. चौंकाने वाली बात ये भी है कि जब गांव में तहसीलदार और सब इन्स्पेक्टर ने दौरा किया तो कोई भी महिलाएं अजीबोगरीब नियम के विरोध में सामने नहीं आई.

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने ये भी दावा किया कि अब तक किसी महिला पर फाइन नहीं लगाया गया है. साथ ही ये भी कहा कि ये फैसला 'महिलाओं की सहमति' से ही लिया गया है. कुछ लोगों ने इस खबर को अफवाह बताकर खारिज करने की कोशिश की और दावा किया कि महिलाएं अपने ही बनाए नियम से खुश हैं.

  

from hindi news https://ift.tt/2DfGk6D
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना