मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

भीलवाड़ा से जोधपुर जा रही रोडवेज बस टकराई, चालक, परिचालक समेत 18 यात्री घायल*



गुलाबपुरा।

भीलवाड़ा से जोधपुर जा रही रोडवेज बस बुधवार को बाइक चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर अंडरब्रिज में जा टकराई। जिससे बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए। अंडरब्रिज में फिसलन होने से यह हादसा हुआ। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार गुलाबपुरा रेलवे अंडरब्रिज में क्रासिंग के दौरान बाइक चालक को बचाने के प्रयास में रोडवेज बस चालक ने ब्रेक लगाए। अंडरब्रिज में फिसलन के कारण बस स्लिप होकर अंडरब्रिज से जा टकरा गई। टकराने के बाद बस में हाहाकार मच गया। 18 यात्री बस में घायल हुए जिसमें चालक परिचालक भी सम्मिलित थे। धमाके की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर जमा हो गए। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। आए दिन होने वाले हादसों का कारण अंडरब्रिज में हमेशा रिसाव होने वाले पानी से फिसलन हो जाती है। जिसके चलते हादसे आए दिन होते रहते हैं।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना