मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

10 साल CM रहे दिग्विजय को कांग्रेस दफ्तर में नहीं मिला कमरा









मध्य प्रदेश कांग्रेस की चुनावी रैलियों और प्रचार से लंबे समय से गायब दिग्विजय सिंह अब कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में दिखने लगे हैं. लेकिन 10 सालों तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह को उनकी अपनी पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक अलग कमरा भी नही दिया है. दिग्विजय सिंह फिलहाल कांग्रेस दफ्तर में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के कमरे से ही कांग्रेस के लिए मोर्चा संभाल रहे हैं.

दिग्विजय सिंह रोज प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में बैठ कर नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह को चुनाव में समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जहां उनका काम कांग्रेस से नाराज़ चल रहे अपनी ही पार्टी के नेताओं को मनाना है.

टिकट बंटवारे से लेकर गुटबाजी तक से हर चुनाव में परेशान रहने वाली कांग्रेस के लिए जब दिग्विजय सिंह समन्वय का काम कर रहे हैं तो उसी कांग्रेस ने उनको अपने कार्यालय में अलग से कमरा ना देकर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के कमरे का एक छोटा सा हिस्सा दे रखा है. इस कमरे के बाहर दो-दो नेम प्लेट लगी हुई है. एक नेम प्लेट अजय सिंह की है तो दूसरी दिग्विजय सिंह की. जगह की किल्लत और पार्टी में बेअदबी के बारे में जब दिग्विजय सिंह से सवाल पूछा गया तो वो हंस पड़े और कहा, "दिग्विजय तो बंजारा है, जहां जगह मिल गई वहां चल देता है'.

बीजेपी दिग्विजय सिंह की अनदेखी पर कांग्रेस और एमपी के पूर्व सीएम दोनों पर ही निशाना साध रही है. बीजेपी ने कहा कि अब कांग्रेस में दिग्विजय का सम्मान ही नहीं बचा है. बीजेपी प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा, "कांग्रेस में दिग्विजय सिंह का मान सम्मान इतना ही बचा है कि उन्हें दूसरे के कमरे में बैठाया जाए." बता दें कि इस चुनाव में दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने शुरू से प्रचार से ही दूर रखा है.

  

from hindi news https://ift.tt/2QB1ShW
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना