मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मायावती बोलीं- जिन्होंने मोदी को बनाया PM, वही गुजरात में निशाने पर





गुजरात में बढ़ रहे उत्तर भारतीयों पर हमले के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. मायावती ने कहा कि ये दुख की बात है कि जिन लोगों ने वोट देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, आज उन्हें ही गुजरात में निशाने पर लिया जा रहा है.

बता दें कि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है. ऐसे में विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर उन्हें घेर रही हैं. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि गुजरात की बीजेपी सरकार को वहां रह रहे उत्तर भारतीयों की सुरक्षा पुख्ता करनी चाहिए. जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

गौरतलब है कि इस मुद्दे पर लगातार राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इन घटनाओं की निंदा की थी.

राहुल ने ट्वीट किया था, '' गरीबी से बड़ी कोई दहशत नहीं है, गुजरात में हो रही हिंसा की जड़ वहां के बंद पड़े कारखाने और बेरोजगारी है. व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनों चरमरा रही है. प्रवासी श्रमिकों को इसका निशाना बनाना पूरी तरह गलत है, मैं पूरी तरह से इसके ख़िलाफ़ खड़ा रहूंगा.''

इन मुद्दों पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी पहले ही बयान दे चुके हैं कि इन घटनाओं पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गुजरात सीएम से इन मुद्दों पर बात की थी.

  

from hindi news https://ift.tt/2NziOCW
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना