मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

MP: महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल, आज से 2 दिन का चुनावी दौरा











कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे परमध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं, जहां पहले दिन वह उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा कर दौरे की शुरुआत करेंगे. राहुल आज सुबह साढ़े 10 बजे विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे और वहां कुछ समय रुकने के बाद हेलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगे.

वह 45 मिनट तक भगवान महाकाल के मंदिर में रहकर पूर्जा-अर्चना करेंगे, उसके बाद उज्जैन के दशहरा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल उज्जैन से रवाना होकर झाबुआ पहुंचेंगे और वहां के कॉलेज ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद इंदौर में शाम 5:45 बजे से रोड-शो करेंगे. रोड-शो के बाद राहुल राजवाड़ा चौक पर एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे. राहुल अपने दौरे के दूसरे दिन 30 अक्टूबर को सुबह 9 से 10 बजे तक इंदौर रेडीसन में संपादकों और पत्रकारों, व्यापारी समुदाय एवं व्यवसायियों से चर्चा करेंगे.

इसके बाद उसी दिन धार और खरगोन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. राहुल शाम 4.50 बजे महू पहुंचकर वहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और महू के ही नया दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष शाम 7 बजे सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचकर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधियाउनके साथ रहेंगे.

  

from hindi news https://ift.tt/2qhWfcY
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना