मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

वसुंधरा के MLA बोले- ऐसा थप्पड़ दूंगा कि पैंट में पेशाब कर दोगे






राजस्थान के लाडपुरा से बीजेपी के विधायक भवानी सिंह राजावत एक बार फिर अपनी गंदी जुबान को लेकर चर्चा में हैं. विधायक राजावत ने आज(गुरुवार) राजफेड के अधिकारियों को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जमकर गालियां दीं. इस दौरान वह यह भी भूल गए कि वह एक पार्टी के विधायक हैं और उन्होंने अधिकारियों पर जमकर अपशब्दों का प्रयोग किया.

उन्होंने राजफैड के अधिकरियों को गाली देते हुए कहा कि ऐसा थप्पड़ दूंगा कि पैंट में पेशाब कर दोगे. आचार संहिता को लेकर दिमाग मे कोई भ्रम मत पालना. यह कोई पहला मौका नहीं था जब राजावत ने ऐसा बयान दिया हो. लेकिन इस बार वे अनुशासन की सारी मर्यादा लांघ गए. उनका यह बयान बीजेपी को महंगा पड़ सकता है.

राजावत भामाशाह मंडी में उड़द और सोयाबीन के सरकारी खरीद का जायजा लेने गए थे. और वे अधिकारियों से असंतुष्ट हुए तो इतने उग्र हो गए कि सारी सीमाएं लांघ गए.

पहले भी कोटा उत्तर के विधायक प्रहलाद गुंजल और सीएमएचओ के बीच गाली गलौज का एक ऑडियो सामने आया था. जिसमें भाजपा ने कार्रवाई करते हुए विधायक गुंजल को पार्टी से निलंबित कर दिया था.

अब देखना होगा कि भाजपा आने वाले चुनावों में अपने ऐसे विधायकों से कैसे निपटती है. हालांकि भवानी सिंह राजावत ने बाद में सफाई दी.

  

from hindi news https://ift.tt/2O7yKNd
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना