मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सचिन पायलट ने बताया मंदिर मंदिर क्यों घूम रहीं CM वसुंधरा राजे




राजस्थान में रविवार को कांग्रेस ने बूथ जीताओ, बीजेपी भगाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ के नारे के साथ 50 हजार बूथ पर लोगों से घर-घर संपर्क करने का अभियान शुरू किया. अभियान की शुरुआत करते हुए राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने सिविल लाइंस विधानसभा के सुभाष नगर इलाके में वोट मांगा और कांग्रेस को वोट देने के लिए अपील की.

सचिन पायलट सुभाष नगर इलाके में घरों में जाकर लोगों से हाथ जोड़कर कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे थे. बदले में उन्हें कोई माला पहनाकर तो कोई तिलक लगाकर, कोई नाश्ता और पानी लेकर उनका स्वागत कर रहा था. सचिन पायलट ने लोगों से अपील की कि इस बार बीजेपी को वोट नहीं दें. साथ ही यह भी कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम राज्य में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे.

पायलट ने कहा कि बीजेपी में एक तरफ तो टिकट काटने के लेकर मारा-मारी चल रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने एक कदम आगे निकलते हुए डोर-टू-डोर प्रचार का अभियान शुरू कर दिया है. कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण को लेकर मंथन जारी है लेकिन इसकी वजह से चुनाव की तैयारियों पर नहीं पड़ना चाहिए. लोगों से संपर्क का कार्यक्रम रखना चाहिए.

पायलट ने कहा कि इन दिनों बीजेपी में षड्यंत्र का खेल चल रहा है. बीजेपी के एक नेता दूसरे की काटने में लगे हैं जबकि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि वसुंधरा राजे का लोगों पर भरोसा कम हो गया है, इसलिए दिनभर मंदिर मंदिर घूम रही हैं. पायलट ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि 7 तारीख को कांग्रेस दोबारा से दिवाली मनाएगी. इस बार राजस्थान में दो-दो बार दिवाली मनेगी.

  

from hindi news https://ift.tt/2EKilPs
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना