मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

रेप मामले में दाती महाराज पर कसा शिकंजा, CBI ने दर्ज की FIR









रेप केस में जांच का सामना कर रहे दाती महाराज परसीबीआई ने आखिरकार एफआईआर दर्ज कर लिया है. सीबीआई ने  दाती महाराज और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. दाती महाराज दक्षिण दिल्ली में एक मंदिर का संचालन करता है.

सूत्रों के मुताबिक दाती महाराज पर रेप और अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं. दाती महाराज के खिलाफ दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने इस केस की जांच अपने हाथों में ली थी. दाती महाराज की एक शिष्या ने उन पर रेप का आरोप लगाया था. शिष्या का आरोप है कि दाती महाराज ने दिल्ली और राजस्थान स्थित अपने आश्रम में दुष्कर्म को अंजाम दिया था. 22 जून पुलिस ने दाती महाराज उर्फ दाती मदनलाल से पूछताछ की थी.

इससे अपने दाती महाराज दावा करता रहा है कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है. बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट से पीड़िता ने केस को सीबीआई को सौंपने की मांग की थी. इस केस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा था कि दिल्ली पुलिस जिस तरह से मामले की जांच कर रही है उससे जांच प्रक्रिया पर सवाल उठता है. अदालत ने ये टिप्पणी कर केस को सीबीआई को सौंपने की अनुमति दी थी.

  

from hindi news https://ift.tt/2AtgKJG
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना