मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

बयान से नाराज शिवराज के बेटे ने राहुल पर किया मानहानि का केस





कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मध्यप्रदेश में दिया गया बयान अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने राहुल गांधी पर मानहानि का केस कर दिया है. राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स घोटाले मामले में कार्तिकेय का नाम लिया था.

कार्तिकेय ने भोपाल कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया है. राहुल गांधी ने सोमवार को ये बयान दिया था, कार्तिकेय ने तुरंत बाद ही मानहानि का केस करने का दावा किया था.

मंगलवार को ही शिवराज ने कहा कि अगर कोई छोटा नेता इस प्रकार का बयान देता तो देखा जाता, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ऐसी गलत बयानबाजी कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

दरअसल, सोमवार को राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 'मामाजी के जो बेटे हैं, पनामा पेपर्स में उनका नाम निकलता है. पाकिस्तान में पीएम नवाज शरीफ का नाम निकलता है लेकिन पाकिस्तान जैसे देश में उसको जेल में डाल देते हैं मगर यहां चीफ मिनिस्टर का बेटा उसका नाम पनामा पेपर्स में निकलता है तो कोई कार्रवाई नहीं होती.'

बाद में कहा- कन्फ्यूज़ हो गया था

बता दें कि बाद में राहुल गांधी ने इस पर सफाई भी दी. मंगलवार को एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पर दिए बयान पर सफाई दी थी.

यहां राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश और बीजेपी शासित राज्यों में इतने घोटाले हुए हैं कि वह कन्फ्यूज़ हो गए थे. राहुल बोले कि पनामा पेपर्स लीक मामले में शिवराज सिंह के बेटे नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे का नाम है. शिवराज सिंह का नाम तो व्यापमं घोटाले में है.



from hindi news https://ift.tt/2DbiMAA
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना