आसीन्द में इवीएम व वीवीपेट का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ ।
इवीएम व वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण
आसीन्द में 250 पंचायत स्तरिय कर्मचारियों को मिला इवीएम व वीवीपेट का प्रशिक्षण
विधान सभा आम चुनाव 2018 के लिये पंचायत समिति आसीन्द के सभागार में दो सत्रो में इवीएम व वीवीपेट का प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित हुई । मास्टर ट्रेनर रामप्रसाद राव व बालमुकुन्द वैष्णव व्याख्याता रा.उ.मा.वि. आसीन्द ने इवीएम व वीवीपेट की कार्यप्रणाली, का सैद्धान्तिक व प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया । इवीएम व वीवीपेट से जुड़े सभी प्रश्नो का उत्तर देते हुये इसकी कार्य प्रणाली को समझाया ।
उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला नें बताया कि चुनाव से जुड़े समस्त पंचायत स्तर के कर्मचारियों को इवीएम व वीवीपेट का प्रशिक्षण देने से चुनाव में आसानी रहेगी साथ ही ये लोग ग्राम स्तर तक आम मतदाताओं में इवीएम व वीवीपेट से जुड़े प्रश्नो का उत्तर दे सकेगें । आम मतदाताओं में इवीएम व वीवीपेट से जुड़ी भ्रान्तियाँ दूर होगी । आम मतदाताओं में इसके प्रति विश्वास बढेगा ।
इस प्रशिक्षण में उपखण्ड आसीन्द व बदनोर के चुनाव कार्य से जुड़े समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया । प्रशिक्षण में उपखण्ड आसीन्द व बदनोर के समस्त पटवारी, भू.अ.नि., ग्रामविकास अधिकारी, पंचायत सहायक, पंचायत प्रसार अधिकारी व कनिष्ठ लिपिकों ने उपस्थित रह कर इवीएम व वीवीपेट का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
इस प्रशिक्षण में उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला ,तहसीलदार बदनोर नवलराम मीणा, विकास अधिकारी अमित कुमार जैन , नायब तहसीलदार गोपाललाल माटोलिया, ऑफिस कानूनगो रामप्रसाद शर्मा चुनाव लिपिक भगवानसिंह उपस्थित रहे ।