मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

नगर पालिका क्षेत्र आसींद में घर घर जाकर कचरा उठाने वाली वैन बनी मतदाता जागरूकता वाहिनी



नगर पालिका क्षेत्र आसींद में घर घर जाकर कचरा उठाने वाली वैन बनी मतदाता जागरूकता वाहिनी

 विधानसभा क्षेत्र आसींद में हुआ अभिनव प्रयोग

नगर पालिका आसींद की कचरा उठाने वाली वैन को बनाया मतदाता जागरूकता वाहिनी जो प्रतिदिन घर घर जाकर मतदान का संदेश देगी

नगर पालिका क्षेत्र आसींद से कचरा उठाने वाली दो वैन पर मतदान की अपील के संदेश ऑडियो रिकॉर्डिंग अब हर घर के सामने प्रतिदिन सुनाई देंगे

 स्वीप कार्य योजना के तहत उपखंड अधिकारी आसींद डॉक्टर दिनेश राय सापेला के निर्देशन में उक्त कार्य योजना को मूर्त रूप दिया गया

 उपखंड अधिकारी ने बताया कि इससे हर घर के सामने मतदान करने की अपील होगी जिससे क्षेत्र का मतदान प्रतिशत बढ़ेगा

इसी क्रम में विकास अधिकारी अमित कुमार जैन तहसीलदार नवल राम मीणा अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा भूअभिलेख निरीक्षक अशोक कुमार पारीक ने पंचायत समिति से हरी झंडी दिखाकर उक्त मतदाता जागरूकता वाहिनीयो को रवाना किया

 इसी के साथ उपखंड आसींद में संचालित सभी ईमित्र संचालकों ने भी  मतदाता जागरूकता अभियान में अपना योगदान देने का निश्चय किया उन्होंने अपने ई-मित्र केंद्र के बाहर मतदान को प्रेरित करने वाले पोस्टर व मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मैं मतदान अवश्य करूंगा करूंगी के हस्ताक्षर पट्ट लगाये है जिस पर ई-मित्र पर आने वाले समस्त मतदाता अपने हस्ताक्षर करेंगे

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना