करेड़ा थाने में महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप
करेड़ा थाने में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल आज थाना परिसर में ही स्थित अपने क्वार्टर में फंदें से झूलती मिली इस घटना से थाना स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीकर जिले के पुजारी का वास गांव की रहने वाली सूरमा 28 पुत्री रामु राम जाट करेड़ा थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थी ।सूरमा को कल शाम को देखा गया ।इसके बाद आज सुबह जब सूरमा ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो पुलिसकर्मी थाना परिसर में ही स्थित सूरमा के क्वार्टर पर पहुंचे। सूरमा का क्वार्टर अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने आवाज दी लेकिन सूरमा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचित किया ।उसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला तो सूरमा पंखे से झूलती मिली ।इस घटना से थाना स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एफएसएल टीम को जांच के लिए मौके पर बुलवाया है ।अभी खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है ।आला अधिकारी मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को खुदकुशी मान रही है। 11 महीने पहले हुई थी शादी सूत्रों के अनुसार सूरमा की शादी 24 नवंबर 17 को लाडपुर खाटू श्याम के राजपाल के साथ हुई थी। 2 साल से करेड़ा थाना में थी तैनात सूरमा 2011 वेज की महिला कॉन्स्टेबल थी सूरमा की करेड़ा थाने में पोस्टिंग अक्टूबर 16 में हुई थी उसके बाद से वे जी थाने में ड्यूटी दे रही थी।