फर्स्ट रैंक कोचिंग संचालक ने छात्रा से की घर बुलाकर छेड़छाड़, गिरफ्तार
भीलवाड़ा फर्स्ट रैंक कोचिंग सेंटर के संचालक घर बुलाकर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है शाहपुरा थाना प्रभारी भजन लाल ने बताया की कस्बे में फर्स्ट रैंक कोचिंग सेंटर चलाने वाले राजेश सेन शुक्रवार को अपने यहां कोचिंग पर आने वाली छात्रा के पिता को फोन कर पासबुक छात्रा को घर बुलवाया जब छात्रा घर पहुंची तो उसे कहा कि उसकी पीठ में दर्द है बाम मस्का दे बाद में सीने पर भी मालिश करने के लिए दबाव डाला सेन का दिल इससे भी नहीं भरा तो उसने उसे अपने सीने पर बिठा लिया इससे नाबालिक छात्रा घबरा गई और वहां से भाग निकली इस मामले में पुलिस ने कल सेन को शांति भंग के अंदेशे में गिरफ्तार कर लिया जबकि आज मामला दर्ज कर उसे पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।