मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मसूद का नया ऑडियो, बोला- 'अच्छा हुआ मोदी भ्रष्टाचार में फंसा है'





जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने एक बार फिर हिंदुस्तान के खिलाफ जहर उगला है. मसूद अजहर ने एक नया ऑडियो जारी किया है, जिसमें वह भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है. मसूद कह रहा है कि अगर पाकिस्तानी सरकार उन पर लगे हुए प्रतिबंध हटा देती है, तो उसके कश्मीरी मुजाहिद्दीन हिंदुस्तान को सबक सिखा सकते हैं.

बता दें कि बीते कुछ दिनों में जिस तरह भारत की ओर से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सख्ती भरी भाषा का प्रयोग किया गया है उससे उनके आका बौखलाए हुए हैं. यही कारण है कि अब ये बौखलाहट इस तरह की गीदड़ भभकी से सामने आ रही है.

नए ऑडियो में मसूद अजहर ने कहा कि सरकार 6 महीने के लिए सभी बंदिशे हटा ले तो हम इंडिया को उसी की भाषा में जवाब देंगे. उसने कहा कि हिंदुस्तान ऊपर-ऊपर से धमकी देता है, लेकिन खुद भी खौफ से भरा है.

भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो रही बातचीत की कोशिशों पर भी मसूद अजहर ने टिप्पणी की. उसने कहा कि भारत की ताकतवर लॉबी के दबाव में ही पाकिस्तानी सरकार भारत के साथ बात करती है.

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए उसने कहा कि अच्छा हुआ कि मोदी भ्रष्टाचार के इल्जाम में फंसा हुआ है. भारत के सेना प्रमुख के बारे में JeM के सरगना ने कहा कि अब मोदी ने आर्मी चीफ को आगे कर दिया है, वो पाकिस्तान को धमकियां दे रहा है. उसने कहा कि हम हिंदुस्तान और पाकिस्तान की जंग नहीं चाहते हैं, हमारे मुजाहिद्दीन सिर्फ हिंदुस्तान को सबक सिखाते हैं.

उसने कहा कि पाकिस्तान की पुरानी गलतियों के कारण ही हिंदुस्तान के हौसले बुलंद हुए हैं. जिहाद-ए-कश्मीर ने इंडिया को बार शिकस्त दी है, अब इंडिया जंग की गलती नहीं कर सकता है.

भारत में चल रही सर्जिकल स्ट्राइक पर बहस को भी मसूद अजहर ने अपने ऑडियो का मुद्दा बनाया. उसने कहा कि हिंदुस्तान अपने लोगों का हौंसला संभालने के लिए झूठी सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा ले रहा है.

  

from hindi news https://ift.tt/2RifuiD
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना