मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

गंगापुर का पुराना अस्पताल भवन बना अय्याशियों का अड्डा



गंगापुर कस्बे के बीचों बीच ग्वालियर स्टेट के वक्त से निर्मित पुराना अस्पताल भवन सरकारी अधिकारियों की अनदेखी के कारण इन दिनों अय्याशियों का अड्डा बना हुआ है। इस परिसर में दिन भर ही पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। गौरतलब बात तो यह है कि इसी परिसर में कस्बा पुलिस चौकी और सब्जी मंडी होने के बावजूद असमाजिक तत्वों की कारगुजारियों को किसी की तरफ से रोकने की कोशिश नही की जा रही है। ग्वालियर स्टेट के वक्त आमजन के उपचार हेतु निर्मित अस्पताल का पुराना भवन अब करीबन खण्डर में तब्दील हो चुका है। सन 1993 से सामुदायिक अस्पताल नए भवन में शिफ्ट होने के बाद से ही इस भवन की देखरेख पर लगातार अनदेखी की जा रही है जिसके चलते अब अस्पताल का पुराना भवन और स्टाफ क्वार्टर खण्डर बन चुके है और इनके दरवाजे खिड़कियां टूट चुकी है। इसी दुर्दशा के कारण असामाजिक तत्वों ने इसी परिसर को अपना अड्डा बना लिया है। प्रशासन द्वारा यहां पर अस्थायी तौर पर सब्जी मंडी लगा रखी है लेकिन पीछे वाले परिसर में निर्मित स्टाफ क्वार्टर में कई बार दिन दहाड़े लोग रंगरेलियां मनाते नजर आते है तो पियक्कड़ लोगो का तो जमावड़ा लगना आम बात हो गई है आश्चर्यजनक बात तो यह है कि नजदीक में कस्बा पुलिस चौकी का दफ्तर होने के बावजूद यह कारगुजारियां बेखोफ रूप से चल रही है।पियक्कड़ लोगो द्वारा सब्जी मंडी में जाने वाली महिलाओं से आये दिन छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती है लेकिन महिलाओं द्वारा शिकायत नहीं करने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे है हालांकि इस जमीन को नगरपालिका द्वारा कई मर्तबा लेने के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया गया है लेकिन उस पर अब तक कोई भी विचार नही किये जाने से शहर के मध्य में बेशकीमती जमीन पर रंगरेलियां मनाने और पियक्कड़ लोगो की मौज उड़ रही है।


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना