मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

आज हमारा राष्ट्रधर्म भ्रष्टाचार हो गया है




भीलवाड़ा। जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन की वार्षिक सभा व सम्मान समारोह आजाद नगर स्थित होटल में यूनिट डायरेक्टर कविता लोहानी की अध्यक्षता, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष आरके जैन, एसके जैन, उपाध्यक्ष गौरव चौधरी व विषेशाधिकारी अनिल चौधरी के आतिथ्य में हुआ। जायंट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा के उपाध्यक्ष डॉ. एसके लोहानी ने जायंट्स प्रार्थना पेश की। लोहानी ने \'आज हमारा राष्ट्रधर्म भ्रष्टाचार हो गया है, झूठ हर तरफ इक शिष्टाचार हो गयाÓ और \'उदासी में जिया जीवन मृत है, मस्ती में जिया जीवन अमृत हैÓ कविताओं का पाठ किया। यूनिट डायरेक्टर लोहानी ने कहा कि मानसेवा कार्यों को तेजी से बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए। सभा में आरके जैन, एसके जैन, अनिल चौधरी, गौरव चौधरी, अध्यक्ष राकेश कसेरा, सहेली की अध्यक्षा रितु सांखला, टेक्सटाइल सिटी अध्यक्ष केएल गिल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सांखला ने विचार रखे। श्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए रितु सांखला को बेस्ट ग्रुप एवं बेस्ट प्रेसिडेंट, रेखा लढा को बेस्ट डीओए (सचिव), अर्चना सोनी को बेस्ट मेंबर (फीमेल), राजकुमार जैन को बेस्ट मेंबर (मेल), डॉ. लोहानी को बेस्ट कॉ ऑर्डिनेटर और एसके जैन को बेस्ट गाइडेंस के लिए यूनिट डायरेक्टर्स एप्रेशिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान अशोक शर्मा, अनिल छाजेड़, अरुण रांका, प्रदीप झवेरी, दिनेश खाब्या, विकास सेठिया, अशोक लोहिया, मंजू पोखरना, शकुंतला सांखला, रश्मि सांघी, राजेश गुप्ता, शोभा समदानी, कुमुद भूतड़ा, स्नेह जागेटिया, रीना गर्ग, लीला राठी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना