ईरांस से दो खेतो के ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी ।
रायला थाना क्षेत्र के गांव ईरांस ग्राम के 11 केवी विद्युत लाइन पर कुआँ का कनेक्शन से ट्रांसफार्मर से बीती रात चोरों ने तेल चोरी कर लिया। इससे यहां से जुड़े दोनों कुआँ की विद्युत आपूर्ति से ठप है। चोरो के द्वारा बिजली सप्लाई चालू होने पर भी फ्यूज उड़ा ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करके ले गए । रायला से ईरांस सड़क किनारे पर दो कुए पर लगा बिजली के दो ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी कर ले गये । किसान सुबह जब खेत पर पहुच तब तब ऑयल चोरी का पता चल पाया था । बताया गया कि ईरांस निवासी कैलाश गिरी तथा गोवर्धन बलाई के कुँए के कनेक्शन पर लगा ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों के द्वारा फ्यूज हटा कर ऑयल चुरा ले गये हे । इससे पूर्व में भी कैलाश गिरी के इसी ट्रांसफार्मर से ऑयल चुरा ले गए थे ।