मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

यूपी : जानवरों के हमले में हुई मौत तो सरकार देगी मुआवजा





उत्‍तर प्रदेश में जानवरों के हमले से होने वाली मौत भी राज्य आपदा के अंतर्गत आएंगी. राज्‍य सरकार की ओर से एलान किया गया है कि जानवरों के साथ किसी भी तरह की टक्‍कर या मुठभेड़ में नागरिक की मौत होती है तो सरकार उसके परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी.

सरकार की ओर से यह भी कहा है कि जानवरों के हमलों में घायल होने वाले लोगों को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. यह मदद राशि सरकारी रिपोर्ट दाखिल होने के 24 घंटे के भीतर दी जाएगी. इस संबंध में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिया गया. उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जिसने मानव और जानवरों की भिड़ंत और हमलों में होने वाली मौत को राज्य आपदा घोषित किया है.

जानकारी के मुताबिक हर साल ऐसे हादसों में करीब 35 से 40 लोग मारे जाते हैं. वहीं सौ से ज्यादा लोग घायल होते हैं. बीते दिनों इस मामले में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सरकार के सामने एक प्रेजेंटेशन दिया था. प्रेजेंटेशन में सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की गई थी कि इस बारे में कुछ जरूरी कदम उठाया जाएं.

इसी पर फैसला लेते हुए सीएम ने तय किया है कि अब मानव और पशुओं के बीच होने वाली किसी भी दुर्घटना के मामले में पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की तरफ से दिए जाएंगे. बता दें कि जानवरों के हमले में होने वाली मौतों को आपदा के तौर पर नहीं माना जाता था.



from hindi news https://ift.tt/2AhwoaL
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना