दिल्ली के पूर्व सीएम मदन लाल खुराना😭की मौत से आहत हैं पीएम नरेंद्र मोदी😢*
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. उनके परिवार ने यह जानकारी दी है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन लाल खुराना की मौत की खबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद आहत हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'मदन लाल खुराना जी दिल्ली में बीजेपी को मजबूत करने के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा. आपने देश बंटवारे के बाद दिल्ली आए रिफ्यूजी की आपने बेहद सेवा की. मैं आपके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं.'
मदन लाला खुराना के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं. उनके एक बेटे का पिछले महीने निधन हो गया था. भाजपा के वरिष्ठ नेता खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे. उन्हें 2004 में राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.
खुराना के बेटे हरीश ने बताया, ‘उन्होंने यहां कीर्ति नगर स्थित आवास में रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली.’ उन्होंने कहा कि खुराना को छाती में संक्रमण था और पिछले कुछ दिनों से बुखार भी था. शनिवार सुबह से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें पांच साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था और तब से वह बीमार चल रहे थे. परिवार ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुराना के निधन पर शोक जताया.