मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एक ही लड़की से प्यार करते थे दो दोस्त, एक ने दूसरे को मार डाला






अहमदाबाद में एक लव ट्राएंगल का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके अंजाम के रूप में एक की मौत हो गई. मारा गया शख्स गुजरात पुलिस का कांस्टेबल था.

मामला अहमदाबाद के बापूनगर स्थित सोनेरिया ब्लॉक का है. कांस्टेबल उमेश खांडे और रविंद्र अच्छे दोस्त थे. दोनों दोस्तों का रविंद्र की बहन की ननद से नाजायज रिश्ता था. 

वारदात वाली शाम दोनों दोस्त कुछ और साथियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान उनकी बातचीत में उस महिला की चर्चा छिड़ गई. इसके बाद ही दोनों में विवाद हो गया.

ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. इस लड़ाई में उमेश को काफी चोटें आई थीं. उसे इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के भाई घनश्याम ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें रविंद्र के साथ ही उसके तीन साथियों पर भी मामला दर्ज किया गया है, जो वारदात के दौरान मौके पर मौजूद थे.

मृतक के भाई का आरोप है कि इस हमले में मौके पर मौजूद रविंद्र के दोस्तों ने भी साथ दिया था. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आला अफसरों के मुताबिक जांच अभी जारी है.



from hindi news https://ift.tt/2Nbvksh
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना