मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दिग्विजय को दिखाए काले झंडे तो कांग्रेसियों ने कर दी पिटाई





मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में शनि‍वार को हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए. काले झंडे दिखाने वालों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी.

संसद में विधेयक लाकर एससी/एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने को लेकर सवर्ण वर्ग में नाराजगी है. उसी के चलते शनिवार को सपाक्स और अन्य सवर्ण वर्ग के लोग दिग्विजय सिंह का विरोध करने काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे.

सपाक्स की ओर से बताया गया है कि दिग्विजय सिंह को सपाक्स के लोग काले झंडे दिखा रहे थे, तभी उन प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीट दिया. काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं.

सपाक्स का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे उसके कार्यकर्ताओं की पूर्व मंत्री के बेटे पप्पू कंसाना और उसके साथियों ने पिटाई की. संगठन ने पुलिस से मांग की है कि वह प्रदर्शनकारियों से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करे.



from hindi news https://ift.tt/2Nt6Nz9
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना