स्कूली छात्र छात्राओं ने कस्बे में निकाली रैली
मांडल। स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को मांडल उपखण्ड मुख्यालय पर स्कूली छात्र छात्राओं ने कस्बे में रैली निकाल कर विधानसभा चुनाव के दौरान सात दिसम्बर को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिये जनता को संदेश दिया। यहां उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर रैली को निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। निर्वाचन अधिकारी मीणा ने कहा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक होना चाहिए। मतदान के माध्यम से मतदाता राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन सकता है। इस अवसर पर विकास अधिकारी गिर्राज मीणा, विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत कुमार शर्मा, तहसीलदार भूपेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र तेली, रविकांत दाधीच, जगदीश जांगिड़, पं. स. के सहायक अभियंता अब्बास अली खान, लक्ष्मण गुर्जर सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।