विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों को बताएं हाथ धुलाई का महत्व।
रायला। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के जिला युवा समन्वयक महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं लेखाकार सुरेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आसींद ब्लॉक स्थित ईरास नेहरू युवा मंडल द्वारा ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया ।केंद्र के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवक सांवरलाल जाट ने बताया कि ईरास स्थित श्रीमाधव उच्च प्राथमिक विद्यालय मैं हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम के तहत जागरूकता स्वरूप बच्चों के हाथ धुलवाते हुए कहा कि स्वस्थ हाथ - स्वास्थ्य की औषधि है एवं बच्चों को बताया कि किसी वस्तु को छूने उसका उपयोग करने एवं कई तरह के दैनिक कार्यों के कारण हमारे हाथों में अनदेखी गंदगी छिपी होती है यह गंदगी बगैर हाथ धोएं खाद्य पदार्थों के सेवन के समय हमारे शरीर में चली जाती है जिसे कई रोग तरह के होने का अंदेशा बना रहता है
इस मौके पर संस्था प्रधान मोहित कुमार शक्तावत ने हाथ धोने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमें दैनिक क्रियाकलापों के उपरांत हाथ धोकर ही भोजन करना चाहिए जिससे रोगों से मुक्ति मिल सके नेहरू युवा संस्थान के सचिव महेंद्र कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरीअध्यापक पुखराज जाट राजेंद्र कुमार गोपाल लाल शर्मा, संगीता आमेटा, प्रियंका राजपूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज खंडेलवाल लाड़ देवी धोबी प्रेम प्रजापत, ममता खटीक मौजूद थे