मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

पीएम मोदी पहुंचे जापान,🕺शिंजो अबे के साथ रक्षा और क्षेत्रीय🏃सुरक्षा के एजेंडे पर होगी चर्चा





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ उनकी बैठक दोनों देशों के मजबूत रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ेगी. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-जापान के बीच 13वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान गये हैं. दोनों देशों के बीच रविवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी.

साथ ही क्षेत्रिय सुरक्षा और रक्षा के मुद्दे पर दोनों की बैठक का जोर होगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “शिंजो आबे के साथ पांचवें वार्षिक सम्मेलन के लिए तोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. जापान उन कुछ देशों में शामिल है, जिसके साथ भारत वार्षिक सम्मेलन करता है. यह हमारे संबंधों की असाधारण मजबूती को दिखाता है.” इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “टोक्यो पहुंच गया हूं. मैं आश्वस्त हूं कि यह यात्रा भारत और जापान के मजबूत रिश्ते में नया अध्याय जोड़ेगी.”



Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना