मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दिल्ली: शादी से मना करने पर लड़की को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर





राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. आए दिन महिलाओं के साथ रेप, लूटपाट और हत्या जैसी संगीन वारदाते सामने आ रही हैं. ताजा मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना हर्ष विहार इलाके का है, जहां पर 22 साल की लड़की अपने घर से सुबह के समय दफ्तर के लिए निकली थी. लेकिन रास्ते में एक शख्स ने उस पर गोली चला दी. गोली चलाने वाले लड़के कोपुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली का हर्ष विहार इलाका सोमवार सुबह गोली की आवाज से गूंज उठा. दरअसल सुबह 22 साल की लड़की अपने घर से दफ्तर के लिए निकली थी. बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी लड़के ने जैसे ही लड़की को आते देखा तो उसने पीड़ित लड़की पर गोली चला दी. गोली लगने की सूचना किसी व्यक्ति ने लड़की के भाई को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे उसके भाई पीड़ित लड़की को जीटीबी अस्पताल लेकर गया. जहां लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है. फिलहाल गोली मारने की सही वजह का पता नही चल पाया है.

गोली लड़की के पेट में लगी है. मोके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया. परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी शादी का दबाव बना रहा था.

लड़की के घर वालों ने बताया कि वो प्राइवेट कंपनी में काम करती है और सुबह के समय वह अपने दफ्तर के लिए घर से निकली थी. तभी रास्ते में पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसको गोली मार दी. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है.

  

from hindi news https://ift.tt/2y5lra6
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना