चांदरास सवाईभोज गैर नृत्य दल का भव्य स्वागत।गैर नृत्य देखने उमडा जन सैलाब।
चांदरास
भैरु लाल टेलर
शारदीय नवरात्रि मे
सवाईभोज गैर नृत्य दल का जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबन्ध विकास संस्थान द्वारा दुपटा पहना कर गैर नृत्य दल स्वागत किया गया।
उसके बाद गैर नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति चालू की तो जोगणिया माता जयकारो से पांडाल गूंज उठा।श्रद्धालुओं ने बीच बीच मे माता का जयघोस करके उत्साहवर्धन किया गया।चांदरास का गैर नृत्य दल राज्य मे उदयपुर शिल्प ग्राम मे भाग लिया व जयपुर,चित्तोड गढ व दिल्ली तक गया। सभी जगह प्रथम स्थान पर रहा।
ग्राम पंचायत के सरपंच सुखदेव गुजर के नेतृत्व मे गैर नृत्य दल जोगणिया माता पहुचा।
दल के मुख्य लोक कलाकार पूर्व उप सरपंच गंगा राम गुजर,नेनुराम गुजर,श्याम लाल माली,भोजा राम गुजर,आदी पच्चास लोक कलाकारो ने भाग लिया।
उस मौके पर चांदरास सरपंच सुखदेव गुजर, पूर्व सरपंच शकुल्तला व्यास,ओमप्रकाश व्यास,पंडित मोहन लाल व्यास,मोजुद थे।