रायला राष्ट्रीय एकता दिवस पर बच्चो को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
रायला में युवा कार्यक्रम एवं खेल मत्रालयं भारत सरकार के नेहरू युवा केन्र्द भीलवाडा के जिला युवा समन्वयक महैन्र्द सिहं सिसोदिया के निर्देशानुसार लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायला में सरदार पटेल के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किये। एंव राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बच्चो को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवक सांवरलाल जाट हिंदी व्याख्याता भंवर लाल साहू द्वारका प्रसाद सहायक शिक्षिका सरोज चौधरी नेहरू युवा संस्था इरास के कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरी विद्यालय स्टाप एवं छात्र छात्राएं उपस्थित विद्यालय स्टाप एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्याख्याता साहू ने कहा कि
भारत की आजादी के बाद पटेल भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने। बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की। केंद्र के स्वयंसेवक जाट ने सरदार पटेल के जीवन पर परिचय देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं उनके कार्य पर विस्तार से बताया टाटा की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का बिस्मार्क और लौह पुरूष भी कहा जाता है ।

