डाडिया की खनक के साथ ली मतदान की शपथ
गरबा महोत्सव में शुरू हुआ मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान व ली मतदान की शपथ
डाडियों की खनक के साथ गूंजा "मतदान के हीरे मोती में बिखराउ गली गली देणो है वोट सभी ने शौर मचाउ गली गली"
उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला ने हस्ताक्षर करा लोकतन्त्र के पर्व में 7 दिसम्बर को मतदान करने की दिलाई शपथ
धार्मिक दृष्टि से दान का महत्व है ठीक उसी प्रकार से लोकतन्त्र में मतों के दान का महत्व है । लोकतन्त्र के लिये एक नारा मतदान करना कर्तव्य हमारा ।
------ उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला
आसीन्द विधानसभा क्षैत्र में स्वीप कार्य योजना के तहत मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिये उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की । उपखण्ड अधिकारी ने आसीन्द राय माताजी मन्दिर चौक में साहु यूथ के तत्वाधान में आयोजित गरबा उत्सव 2018 में सैकड़ो लोगो को मतदान करने की शपथ दिलाई । उपस्थित लोगों को शपथ के साथ यह संकल्प भी दिलाया कि वे स्वंय तो मतदान करेगें ही पर अपने परिवार , मित्रजन पड़ोसियों व आम मतदाताओं को भी मतदान के लिये प्रेरित करेगें ।
मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत के अवसर पर गरबा महोत्सव में उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि जैसे धार्मिक दृष्टि से दान का महत्व है ठीक उसी प्रकार से लोकतन्त्र में मतों के दान का महत्व है । मतदान से ही देश का लोकतन्त्र मझबूत होगा भारत दुनिया में लोकतन्त्र की मिशाल बनेगा । भारत विश्व का सबसे बड़ा निष्पक्ष,पारदर्शी और मजबूत लोकतंत्र है । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति का मत अनमोल है अतः अपने मत का महत्व समझना चाहिए और मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए । लोकतंत्र के लिए मतदान अहम हिस्सा है । युवा मतदाताओ को मतदान कराने की विशेष जिम्मेदारी सोंपी । विश्व में भारत लोकतन्त्र का अग्रणी बने इसके लिये आवश्यक है कि आप सभी मतदान करें व मतदान करने की चर्चा अपने परिवार, गाँव, घर चौपाल पर भी करें । लोकतंत्र सभी समस्याओं का समाधान है । लोकतन्त्र में सबकी भावनाओं का सम्मान होता है और सबको अपनी भावनाओं को स्वतन्त्र रूप से प्रकट करने का पूरा अवसर मिलता है । उन्होने नारा भी दिया कि सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो ।
इस अवसर पर आशा पारीक केशियर पंचायत समिति आसीन्द तथा ज्योति पारीक अध्यापिका अमृत भारती ने पारम्परिक राजस्थानी परिधान में स्वलिखित "मतदान के हीरे मोती में बिखराउ गली गली देणो है वोट सभी ने शौर मचाउ गली गली" स्वीप को समर्पित मतदान के लिये प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया ।
गरबा स्थल पर ही ईवीएम व वीवीपेट मशीन रखी गई । उपस्थित सभी लोगो ने इसका अवलोकन कर मतदान किया । बी.एल ओ राजेश कुमार भारतीय ने मशीन के बारे में मतदाताओ द्वारा पूछे गये प्रश्नो का जवाब दिया जिससे लोगो में मशीन के बारे में कथित भ्रान्तिया दूर हुई ।
स्वीप प्रभारी अशोक कुमार पारीक भू.अ.नि.ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी डॉ सापेला ने मतदान प्रतिशत बढाने के लिये क्षैत्र में कई नवाचार किये है । स्वीप रक्षाबन्धन, जन्माष्टमी, रामदेवरा जातरूओ के लिये , जैन सेमिनार में , इन सब नवाचारों से क्षैत्र के मतदाताओं में जागरूकता आई है निश्चित ही इन नवाचारों से क्षैत्र का मतदान प्रतिशत बढेगा ।
इस अवसर पर मतदान को प्रेरित करने के लिये एक लघु पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका अवलोकन उपस्थित सभी मतदाताओं ने किया । इस प्रदर्शनी के पास हस्ताक्षर पट्ट रखा गया है जिस पर गरबा महोत्सव में आने वाले सभी लोग हस्ताक्षर कर रहे है व मतदान का सकल्प ले रहे है । हस्ताक्षर अभियान के तहत गाँधी चोक, बड़े मन्दिर के पास, पंचायत समिति चोराहा पर हस्ताक्ष पट्ट लगवाये गये है ताकि आम जन मतदान की प्रेरणा ले सकें ।
साहू यूथ के अध्यक्ष सम्पतलाल साहू सरक्षक देबीलाल साहू श्रवणलाल साहू ने उपखण्ड अधिकारी का आभार व्यक्त किया तथा आश्वाशित किया कि वे प्रतिदिन गरबा उत्सव में मतदान करने का सन्देश प्रसारित करेगें ताकि अधिकतम मतदान हो व लोकतन्त्र मजबूत बनें ।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला तहसीलदार नवल राम मीणा नायब तहसीलदार गोपाललाल माटोलिया रामप्रसाद शर्मा ओम प्रकाश गुर्जर प्रहलादसिंह सहित आसीन्द राय माता मन्दिर में दर्शन व गरबा नृत्य के प्रतिभागी के साथ सैकड़ो दर्शको ने हस्ताक्षर कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई ।