झपट्टा मारकर बाइक सवार लूट ले गए महिला की नथ
बनेड़ा ।
शनिवार को दिनदहाड़े ल महिला से पता पूछने के बहाने मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे नथ छीनकर ले गए। इससे महिला जख्मी हो गई। थानाधिकारी हरिराम सोनी के अनुसार बनेड़ा निवासी नोजी गाडरी गुलाबपुरा रोड पर खेत पर गई थी। वापस घर जाने के लिए खेत के बाहर आकर कुछ देर बैठ गई। मोटरसाइकिल पर दो युवक उसके पास आए। एक युवक वाहन से उतर कर नोजी के पास गया और किसी का खेत का रास्ता पूछा। नोजी ने अनभिज्ञता जाहिर की। इस बीच झपट्टा मारकर युवक नोजी के नाक में पहनी नथ छीन वाहन पर बैठकर भाग गया। नोजी लहूलुहान हो गई। उसकी चीख सुनकर आसपास खेत पर मौजूद लोग दौड़कर आए। सूचना पर बनेड़ा पुलिस भी वहां पहुंची। लुटेरों की तलाश भी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया।