मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

90 लाख में बना है मुंबई का ये सबसे महंगा पब्लिक टॉयलेट









मुंबई शहर का सबसे महंगा पब्लिक टॉयलेट मरीन ड्राइव पर बनाया गया है. बेहद खूबसूरत डिजाइन में बने इस टॉयलेट के निर्माण पर 90 लाख रुपये की लागत आई है.

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) ने मंगलवार को जनता के इस्तेमाल के लिए खोला है. इस टॉयलेट का निर्माण जिंदल समूह और सैमाटेक द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत किया गया है. नगर निगम पहले दो महीने तक इसे लोगों को मुफ्त में इस्तेमाल करने की इजाजत देगा, बाद में चार्ज लिया जाएगा.

आमतौर पर बीएमसी के एक पब्लिक टॉयलेट के निर्माण पर 25 से 30 लाख रुपये खर्च होते हैं. लेकिन नगर निगम को इस टॉयलेट के लिए बिल्डिंग मटीरियल और डिजाइन वर्क फ्री में मिला है.

सैमाटेक के सह-संस्थापक आकाश गुप्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स अखबार को बताया, 'कई कंपनियों और कंसल्टेंट ने इस प्रोजेक्ट के लिए मटीरियल और अपनी विशेषज्ञता का लाभ दिया है. इस टॉयलेट की डिजाइनिंग डेको आर्किटेक्चर ने की है और इसका निर्माण वेदरिंग स्टील से किया गया है. टॉयलेट की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं जिनसे टॉयलेट की बिजली की जरूरत पूरी हो जाएगी.'

इस टॉयलेट से निकलने वाले मल आदि को सीवेज टैंक में भरकर बीएमसी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा.

अखबार ने नगर निगम से जुड़े एक सूत्र के आधार पर बताया है कि इसके मेंटेनेंस पर बीएमसी को हर महीने करीब एक लाख रुपये खर्च करने होंगे.



from hindi news https://ift.tt/2IAhRJS
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना