" 7 दिसम्बर मतदान अवश्य करें " सन्देश पर 6 मिनट में 600 बच्चों की बनी मानव श्रृंखला दिया 7 दिसम्बर को मतदान करने का सन्देश
बच्चों के साथ उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला
भी बने मानव श्रृंखला का भाग दिया मतदान का सन्देश
दिनांक 16.10.2018 को 11 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसीन्द
के खैल मैदान पर बनाई मानव श्रृंखला
आसीन्द में बनी अनोखी मानव श्रृंखंला ड्रोन से कराई फोटोग्राफी
600 बच्चो नें मानव श्रृंखला बना दिया मतदान का सन्देश
" 7 दिसम्बर मतदान अवश्य करें "
सन्देश पर 600 बच्चो ने आसीन्द में बनाई मानव श्रृंखला
4 विद्यालयों के बच्चो ने लिया भाग
विधान सभा क्षैत्र आसीन्द में उपखण्ड अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला ने फिर एक अनोखा नवाचार किया । स्वीप कार्ययोजना के अन्तर्गत क्षैत्र के मतदान प्रतिशत को बढाने के लिये रा0उ0मा0वि0 आसीन्द के खैल मैदान पर " 7 दिसम्बर मतदान अवश्य करें " सन्देश पर विद्यालयों के बच्चो से मानव श्रृंखला बनवाई । श्रृंखला बनाने में बच्चों ने उत्साह दिखाया तथा अनुशासन का परिचय देते हुये मात्र 6 मिनट में वे मानव श्रृंखला का भाग बने ।
उपखण्ड अधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित बच्चो को लोकतन्त्र के लिये मतदान का महत्व बताया तथा आग्रह किया कि इस मानव श्रंखला के बारे में आप सभी अपने घर गांव जाकर बताये व आगामी 7 दिसम्बर को मतदान के लिये उन्है प्रेरित करें । अधिकतम मतदान से देश का लोकतन्त्र मझबूत होगा । आप सभी अपने माता पिता रिश्तेदारों को 7 दिसम्बर को मतदान करने के लिये याद जरूर दिलावें । उन्है बतावे की छोड़ो कुछ समय के लिये अपना काम, देश के लिये करो मतदान ।
स्वीप प्रभारी अशोक पारीक भू.अ.नि. ने बताया कि इस सन्देश पर मानव श्रंखला बनाने के लिये उ0मा0वि0आसीन्द, संतपॉल जीवन ज्योति मा.वि., सरस्वती उ0मा0वि0, अमृत भारती मा0वि0 आसीन्द के बच्चो ने भाग लिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसीन्द के खैल मैदान पर सन्देश को सफेद चूने से अंकित किया गया ।
शिक्षिका सुनिता शर्मा, ज्योति पारीक, रेणु वैष्णव, योग्यता राठोड़ ने छात्राओं को तथा शिक्षक बालमुकुन्द वैष्णव, बरकतउल्ला, दिनेश टेलर, दिनेश शर्मा, रामेश्वरलाल माली देवीलाल तेली, शब्बीर मोहम्मद, चन्द्र प्रकाश राव, रफीक मोहम्मद, ललीत किशोर शर्मा, मोहम्मद हुसैन, गोपाल लाल माली, के निर्देशन में 4 विद्यालय 600 बच्चो को " 7 दिसम्बर मतदान अवश्य करें " सन्देश पर खड़े कर 6 मिनट में 600 बच्चों की मानव श्रृंखला बनवाई ।
इस अवसर पर तहसीलदार नवलराम मीणा, नायब तहसलीदार गोपाललाल माटोलिया, ऑफिस कानूनगो राम प्रसाद शर्मा. बृजराज मीणा ओमप्रकाश सराधना, भगवानसिंह हाजी मोहम्मद सोहनलाल कुमावत अभिषेक शर्मा सहित व्यवस्था हेतु समस्त राजस्व परिवार उपस्थित रहा ।