मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान, 11 दिसंबर को आएंगे नतीजे






मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का औपचारिक ऐलान के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने शनिवार को तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य में सभी 230 सीटों के लिए एक चरण में मतदान होंगे और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

नामांकन से नतीजे तक

मध्य प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा. यहां 230 विधानसभा सीटें हैं, जिनके नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर है, जबकि 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. यहां सभी सीटों पर एक साथ 28 नवंबर को मतदान होगा. 11 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

मध्य प्रदेश का समीकरण

मध्य प्रदेश में कुल 231 विधानसभा सीटें है. हालांकि इनमें से 230 सीटों पर ही चुनाव होते हैं और बाकी सदस्यों को नामित किया जाता है. 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 166, कांग्रेस को 57, बसपा को 4 और अन्य को तीन सीटें मिली थी.

MP में ये पार्टियां मैदान में

मध्य प्रदेश में की सियासी लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्यरूप से है. इसके अलावा बसपा राज्य में एक बड़ी ताकत है. हालांकि इस बार इन तीनों पार्टियों के अलावा भी कई पार्टियां मैदान में उतरने की तैयारी में है. इनमें समाजवादी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और जयस जैसे संगठन शामिल हैं. एससीएसटी एक्ट और प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ सपाक्स की 'अनारक्षित समाज पार्टी' ने  भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.



from hindi news https://ift.tt/2Cw3bLN
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना