मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

100 किमी की स्पीड से आ रही ट्रेन ने छीन लीं 60 जिंदगियां, जानिए 10 अपडेट










अमृतसर में शुक्रवार की शाम विजयादशमी के मौके पर खुशियां मातम में तब्दील हो गईं. जालंधर से अमृतसर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से 60 लोगों की मौत हो गई. मारे गए लोग हादसे के समय ट्रेन की पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे.

घटनास्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है. शुक्रवार शाम को चौड़ा बाजार के जोड़ा फाटक इलाके में रेलवे पटरी के नजदीक रावण का पुतला जलाया जा रहा था. उसी दौरान जालंधर से अमृतसर जा रही ट्रेन 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई और लोगों को गाजर-मूली की तरह काटते हुए गुजर गई. ट्रेन को वहां से गुजरने में महज 10 से 15 सेकेंड लगे, लेकिन इस छोटी सी अवधि में ही मानो वहां पर प्रलय आ गया. जब ट्रेन वहां से गुजरी तो घायलों की चीख-पुकार मच गई. पटरी के दोनों ओर 150 मीटर के दायरे में शरीर के कटे अंग बिखरे थे.

जानिए इस घटना से जुड़े 10 बड़े अपडेट

1. इस हादस में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है. 51 लोग घायल हैं, जिनमें से ज्यादातर की हालत नाजुक बताई जा रही है.

2. कांग्रेस के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी देर पहले ही गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे हैं. सिद्धू ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की.

3- गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने कहा है कि उनके अस्पताल में 20 लोगों की मौतें हुई हैं.

4.पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर अब तक घटनास्थल नहीं पहुंचे हैं, कल कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में थे.

5.कई लोग अब भी अपने परिजनों की तलाश में घटनास्थल पहुंच रहे हैं. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं. मनावाला रेलवे स्टेशन- 0183-2440024, अमृतसर रेलवे   हेल्पलाइन नंबर- 0183- 2223171, 0183 2564485

6. रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शुक्रवार देर रात ही घटनास्थल पर पहुंच गये हैं.  उन्होंने कहा कि रेलवे को रावण दहन कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई थी

7. रेल मंत्री इस हादसे के बाद अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है, वे अमेरिका से वापस लौट रहे हैं.

8. घटनास्थल पर रेस्क्यू के लिए पहुंचे ट्रेन पर लोगों ने पत्थरबाजी की है, लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने घायलों की मदद नहीं की.

9. पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. केन्द्र सरकार ने भी 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

10. पंजाब सरकार ने आज राजकीय शोक का ऐलान किया है. इस घटना के बाद आज पंजाब में स्कूल कॉलेज, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.



from hindi news https://ift.tt/2CVh06i
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना