मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

1 नवंबर को 5 राज्यों के उम्मीदवार घोष‍ित करेगी बीजेपी





राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चयन के लिए बीजेपी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक 1 नवम्बर को बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में होगी.

बैठक में पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, थावरचंद गहलोत, शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी संगठन महामंत्री रामलाल, शाहनवाज हुसैन और बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया राहठकर मौजूद रहेंगे.

जिन 5 राज्यों में चुनाव हैं उन सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रदेश के प्रभारी, चुनाव प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे.

सूत्रों की माने तो इस चुनाव समिति के बाद इन 5 राज्यों के लिए दोबारा चुनाव समिति की बैठक नहीं होगी. इस बैठक में जिन सीटों पर उम्मीदवारों तय नहीं होंगे, उन सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय करने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दे दिया जायेगा. इस बैठक में जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर नहीं लग सकेगी, अमित शाह प्रदेश नेतृत्व के साथ चर्चा करने के बाद उम्मीदवारों के नाम  फाइनल  करेंगे.

  

from hindi news https://ift.tt/2EODoQL
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना