मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

रोबोट देगा वित्तीय सलाह, बैंकों को हाईटेक बनाने की तैयारी में RBI









जल्द ही आप जब बैंक में जाएंगे, तो आपको बैंक कर्मचारी नहीं बल्क‍ि एक रोबोट वित्तीय सलाह देगा. वह आपके बैंक‍िंग लेन-देन से जुड़ी दुविधाओं का समाधान करेगा. दूसरी तरफ, बैंक‍िंग स्तर पर ब्लॉक चेन का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे बैंक आपके हर लेन-देन की जानकारी रख सकेंगे. ये सब तैयारी भारतीय रिजर्व बैंक कर रहा है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने फिनटेक और डिजिटल बैंक‍िंग को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है. आरबीआई की आध‍िकारिक वेबसाइट पर मौजूद इस रिपोर्ट में बैंक‍िंग को हाईटेक बनाने पर फोकस दिखता है.

केंद्रीय बैंक फाइनेंश‍ियल टेक्नोलॉजी के जरिये बैंक‍िंग व्यवस्था को सिर्फ सुरक्ष‍ित नहीं, बल्क‍ि आसान और सरल भी बनाना चाहता है. यही नहीं, ई-एग्रीगेटर के जरिये एक ही जगह पर आपको सभी बैंकों की तरफ से मिलने वाली जानकारी देने की व्यवस्था भी किये जाने की योजना है.

दरअसल सरकारी बैंकों को टेक्नोलॉजी के मामले में एडवांस बनाने की खातिर भारतीय रिजर्व बैंक ने इंटर-रेग्युलेटरी वर्क‍िंग ग्रुप की स्थापना की थी. इस ग्रुप ने ड‍िज‍िटल बैंक‍िंग और फिनटेक से जुड़े सभी पक्षों को लेकर अध्ययन किया. इस कमिटी ने ही यह रिपोर्ट तैयार की है.

आरबीआई की इस रिपोर्ट में बैंक‍िंग सिस्टम में फिनटेक का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है. इसमें मुख्य रूप से तीन चीजें शामिल की गई हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ब्लॉक चेन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स.

आर्ट‍िफ‍िश‍ियल इंटेलीजेंस के जरिये ग्राहकों को रोबोट की मदद से बेहतर सेवाएं मुहैया किए जाने की योजना है. इससे बैंकों की बड़ी शाखाओं में काम समय रहते हो सकेगा.

दूसरी तरफ, ब्लॉक चेन से बैंकों के लिए काम आसान करना और तीसरी चीज के जरिये बैंकि‍ंग को आसान बनाने पर फोकस होगा.

अब देखना होगा कि भारतीय रिजर्व बैंक कब इस रिपोर्ट को लागू करने की खातिर कोई अध‍िसूचना या फिर दिशा-निर्देश जारी करता है.

  

from hindi news https://ift.tt/2NalHyY
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना