मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान CM शिवराज की गाड़ी पर पथराव





मध्य प्रदेश के चुरहट में रविवार देर शाम मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सीएम के रथ पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक दिया. हालांकि पत्थर फेंकने की घटना में किसी को भी चोट तो नहीं लगी, लेकिन सीएम के रथ के शीशे जरूर चटक गए. पत्थर किसने फेंका इसकी पुष्टि नहीं हुई लेकिन घटना के बाद बीजेपी ने इसके लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया है.



बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हए ट्वीट किया और लिखा, 'चुरहट विधानसभा क्षेत्र में शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर किया गया पथराव कायराना हरकत है. सभ्य समाज में ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. जनता इस कायरता का करारा जवाब कांग्रेस को देगी'.

वहीं मध्यप्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने ट्वीट करते हुए कहा कि चुरहट में जन आशीर्वाद यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से लोग कायरों की तरह पथराव पर उतर आए. पूरे प्रदेश की जनता और ईश्वर मुख्यमंत्री के साथ हैं. कायराना हरकत करने वालों, जनता तुम्हारी कायरता का करारा जवाब देगी.
काले झंडे भी दिखाए गए

सीधी जिले के मायापुर में जब शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची तो विरोध स्वरूप लोगों ने सीएम शिवराज को काले झंडे दिखाए. अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि काले झंडे दिखाने वाले किसी राजनैतिक संगठन से थे या एससी- एसटी एक्ट एक्ट का विरोध करने वाले संगठनों से जुड़े हुए लोग थे क्योंकि रविवार को पूरे प्रदेश में नेताओं को एससी- एसटी एक्ट पर विरोध का सामना करना पड़ा है.



from hindi news https://ift.tt/2NcaoVV
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना