मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

धरना प्रदर्शन किया



अमित कुमार जोशी राजसमंद लसानी 20 सितंबर उपखंड क्षेत्र के बिलियावास ग्राम पंचायत लापसी का बाड़िया निवासी एक युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को भीम थाने के बार लोगों ने धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। लापसी का बढ़िया बिलियावास निवासी  देवेंद्र सिंह पुत्र गणपत सिंह बुधवार दोपहर  शिवपुर से भीम आ रहा था ।भीम करेड़ा मार्ग पर बंबोला गांव के पास सामने से तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और देवेंद्र सिंह  की मोटरसाइकिल रुकवाकर मोबाइल फोन छीनकर शिवपुर की ओर भागने लगे तो उसी समय रास्ते से गुजर रहे उदयलाल गुर्जर अमर सिंह आदि ग्रामीणों को देवेंद्र ने आप बीती बताई। देवेंद्र कुमार एवं अन्य ग्रामीणों ने तीनों युवकों का पीछा किया तो देवेंद्र के साथ मारपीट शुरु कर दी तथा पास ही  नाड़ी में डाल दिया बीच बचाव करने पहुंचे उदय लाल गुर्जर के साथ भी मारपीट की तथा मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आसींद पुलिस उप अधीक्षक रोहित मीणा ने बताया कि आकाश कुमार पुत्र गणपत लाल बागडीनिवासी कुकड़ा भूपेंद्र पुत्र किशन लाल सालवी निवासी कुकड़ा और बाबू सिंह पिता देवी सिंह निवासी राजा रेल कुकड़ा 3 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया है। तथा आकाश कुमार पिता गणपत लाल बागड़ी को गिरफ्तार किया है शेष आरोपियों की धरपकड़ जारी है टीम गठित कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को  देवेंद्र सिंह के शव को भीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गुरुवार अलसुबह मृतक के परिजनों एवं ग्रामवासियों ने भीम थाने के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया घटना की सूचना पर भीम उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार चांवला भीम पुलिस अधीक्षक भरत सिंह सीआई लाभुराम विश्नोई आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लोगों से समझाईस की । करीब 2 घंटे हाईवे जाम रहने पर रावत महासभा प्रदेश संयोजक गोपाल सिंह जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जयेंद्र सिंह रावत मंडल अध्यक्ष  राजेंद्र सिंह बिलियावास सरपंच मिट्ठू सिंह रणजीत सिंह बालू सिंह ललित टेलर मदन सिंह मान सिंह धूल सिंह केसर सिंह मंगल सिंह आदि मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइश कर मामले को शांत करवाया। आसींद एएसआई कैलाश राम शिवपुर चौकी प्रभारी शिवराज आदि ने मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। 

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना