अजमेर हाइवे पर हादसा- ट्रक से भिड़ी बोलेरो, तीन घायल
अजमेर राजगार्ग पर लांबिया भैंरूजी के पास एक बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोग घायल हो गया।
रायला थाने के सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो भीलवाड़ा से जासोरिया की ओर जा रही थी। बोलेरो के आगे ट्रक चल रहा था। लांबिया भैंरूजी के गेट के सामने अचानक ट्रक चालक ने ट्रक को कट की ओर घुमा लिया। इससे बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार जासोरिया निवासी प्रभु पुत्र रघुनाथ गुर्जर , सांवता पुत्र बन्ना गुर्जर डाबला व कासोरिया निवासी जोधा पुत्र लाला गुर्जर चोटिल हो गये। इन सभी को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।