मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दिल्ली में अब सरकारी सेवाओं की भी होगी होम डिलीवरी




दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घर-घर तक सेवा पहुंचाए जाने की योजना के लागू होने की तारीख का ऐलान कर दिया। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाणपत्र और राशन कार्ड समेत विभिन्न सरकारी सेवाएं राजधानीवासियों को 10 सितम्बर से उनके घरों पर ही मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ने ट्विटर पर यह घोषणा की। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘‘शासन में क्रांति’’ बताया जो ‘‘भ्रष्टाचार के लिए एक बड़ा प्रहार’’ होगा। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस साल की शुरूआत में सेवाओं को लोगों के घर घर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा था और उपराज्यपाल अनिल बैजल पर इसे रोके जाने का आरोप लगाया था। 


केजरीवाल ने ट्वीट किया,‘‘सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा। शासन में यह एक क्रांति है। भ्रष्टाचार के लिए एक झटका है। लोगों के लिए सुपर सुविधा। दुनिया में कहीं भी ऐसा पहली बार हो रहा है। 10 सितम्बर से शुरूआत होगी।’ आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह सेवा सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कहीं नहीं है।

बता दें कि इसके तहत उपभोक्ता प्रत्येक सेवा के लिए 50 रुपये देकर घर पर ही विवाह, जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नए जल कनेक्शन और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अन्य सेवाओं का लाभ ले सकता है। यह सेवा उपभोक्ता की सुविधानुसार सुबह के नौ बजे से रात के नौ बजे तक दी जाएगी। 




from hindi news https://ift.tt/2PRRaUl
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना