विपक्ष की भूमिका में भी फेल हो गई कांग्रेस- मोदी*
*👉
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जयपुर, गाजियाबाद, नावादा, हजारीबाघ और अरुणाचल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन बातचीत की । इस दौरान मोदी ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उन्हें सुझाव दिए । साथ ही 2019 के लिए कार्यकर्ताओं को कैसे कमर कसनी है इस पर भी उन्होंने खुल कर समझाया ।
इस दौरान गाजियाबाद के एक कार्यकर्ता की समस्याओं पर जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास केवल नारा नहीं हैं हमारा प्रेरणा मंत्र हैं । समाज का हर वर्ग हर तबका हमारा है । देश का विकास तब तो सकता है जब सब का साथ हो सबका विकास हो । उन्होंने कहा कि बाकि राजनीतिक दल वोट बैंक की बात करते हैं लेकिन भाजपा ने हिम्मत से कहा है सबका साथ सबका विकास ।
इस दौरान एक कार्यकर्ता के सवाल पर कि विपक्ष को कैसे रोका जाए, तो मोदी ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि 2014 में जनता ने उन्हें जवाब दिया है अब ऐसे में उनके पास और कोई काम नहीं रह गया है । वे तो यह करेंगे, बड़बड़ाएंगे, आप ऐसा उन्हें करने दें । पहले जनता ने उन्हें हटा दिया और फिर जब विपक्ष की भूमिका निभाने की बारी आई तो भी फेल हो गए । पिछले चार साल से सक्षम भूमिका भी नहीं निभा सके ।
मोदी ने कहा कि 2014 से जो आंधी आई उसमें एक दूसरे का हाथ पकड़ रहे हैं कि कहीं इसमें उड़ नहीं जाएं । इन्हें खुद पर अविश्वास है इसलिए देश का विश्वास डिगाने की बात कर रहे हैं । मोदी ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने 104 सैटेलाइट छोड़ दिए, दुनिया प्रशंसा कर रही है लेकिन इन्हें मुंह खोलने में परेशानी है । लेकिन यह कमरे में बैठकर बस यह सोच रहे हैं कि अब कौन सा लांछन लगाएंगे । सुबह जो लगाया तो अब शाम को ट्वीट कर कौन सा लगाना है ।
जयपुर से अंजलि गौतम ने पूछा कि हम कैसे सरकार की योजनाओं और कार्यों को लोगों के बीच पहुंचा सकते हैं । इस पर मोदी ने कहा कि आपके पास मोबाइल फोन है, अप हर दिन तीन परिवारों को गैस कनेक्शन दिलवाएं, इसकी वीडियो बनाएं और उसे लोगों को भेजें । उसके फायदे उस वीडियो में बताएं, इसके बाद आपको किसी को नहीं बताना पड़ेगा ना ही समझाना पड़ेगा । मोदी ने कहा कि मैं हमेशा से कहता हूं मेरा बूथ सबसे मजबूत, भाजपा की शक्ति बूथ पर ही है ।