मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

लोगों के पैसे डबल करने वाली कम्पनी सील, फ्यूचर मेकर कम्पनी के दफ्तरों पर लटके ताले

September 08, 2018




हरियाणा के कई इलाकों में लोगों के पैसे डबल करने का झांसा देकर लोगों से पैसे बटोरने वाली कम्पनी फ्यूचर मेकर के दफ्तरों पर आज ताले लटक गए हैं।

आज भारी पुलिस बल के बीच हिसार में फ्यूचर मेकर कम्पनी के दफ्तर को सील कर दिया गया हैबताया जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस ने यहां पर छापेमारी की है और दफ्तर का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया है।बताया जा रहा है कि इस कम्पनी ने हाल ही में यहां ऑफिस किया था और कुछ ही दिनों में लोगों को पैसे डबल करने का लालच देकर करोडों रुपये इकट्ठा कर लिए थे।

इस कम्पनी ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों से चंद दिनों में करोड़ों रुपये इकट्ठा किया है।अब जैसे ही कम्पनी को सील करने की सूचना शहर मे लगी तो मोके पर भारी भीड़ इक्कट्ठा हो गयी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा।

तेलंगाना पुलिस ने हिसार फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राईवेट कंप‌नी को शुक्रवार करीब शाम आठ  बजे सील कर दिया। तेलंगाना पुलिस रेेंज के एसीपी सुधीर कुमार ‌ने अपनी टीम सहित फ्यूचर मेकर कंपनी के रैड स्कवेयर मार्केट में हैड ऑफिस पर छापे मारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने कंपनी के कुछ जरूरी कागजात व लैपटॉफ अपने कब्जे में लिए हैं। तेलंगाना पुलिस ने कारवाई करते हुए कंपनी ऑफिस को फ्रोड घौषित करते हुए तीन सील लगा दी।इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने दो लोगों के ‌खिलाफ आईपीसी धारा 420, 4, 5, 6, 3 के तहत के तहत केस दर्ज किया था। कंपनी के सील होने की घटना का पता लगते ही कपंनी के कार्यालय के बाहर शहरवासियों की भीड़ लग गई। ‌स्थिती को संभालने के लिए कार्यालय के बाहर हरियाणा पुलिस को तैनात किया गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सील लगे हुए कार्यालय की ‌व‌ीडियो बनाई व फोटो ‌खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल करनी शुरू कर दी। पुलिस के जवानों ने कंपनी कार्यालय के बाहर लगी भीड़ को खदेड़ा। जिन लोगों ने कंपनी की ज्वाईन कर रखी थी। उनको जब सोशल मी‌‌डिया के माध्यम से मामले का पता लगा तो विश्वास नहीं कर पाए। हकीकत जानने के लिए कंपनी से जुड़े लोग रैड स्कवेयर मार्केट में स्थित कंपनी कार्यालय की ओर दौड़े। मीडिया ने कंपनी से जुड़े लोगों से बातचीत करने की कौशिश की तो इन लोगों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
-तेलंगाना पुलिस रेेंज के एसीपी सुधीर कुमार ‌ने बताया की हैदरबाद के ककटपल्ली में फ्यूचर मेकर कंपनी के खिलाफ शिकायत आई थी। इसके बाद कंपनी के दो लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 420, 4,5,6 व 3 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके तहत कारवाई करते हुए हिसार फ्यूचर मेकर कंपनी को हमने सील किया है। कंपनी के कुछ डॉक्यूमेंट व लैपटॉफ जब्त किए हैं। आगे की कारवाई के लिए पुलिस की जांच जारी है।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना