गंगापुर नगरपालिका ने व्यापारियों को वितरित किए डस्टबिन
गंगापुर स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंगापुर नगरपालिका अध्यक्ष रेखा धीरज चंदेल की अगुवाई में आज बस स्टैंड के व्यापारियों को डस्टबिन वितरण किया गया और कचरा डस्टबिन में ही डालने के निर्देश दिए गए, साथ ही सफाई अभियान की जागरूकता के लिए पेम्पलेट भी बाटे गए। इस अवसर पर ईओ विजेश मंत्री , उपाध्यक्ष लखन काकाणी, पार्षद गजेंद्र गहलोत, कमलेश पाठक, हितेश उपाध्याय, दिनेश तेली, कृष्णगोपाल जीनगर, बंशीलाल रैगर,विजयलक्ष्मी जीनगर सहित पालिककर्मी मौजूद थे।