मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कोहली को रेस्ट, अपना बेस्ट देंगे शर्मा


मुंबई : एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है और खास बात यह है कि एशिया कप में टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे, कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. हालांकि कल ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि विराट को कमर में परेशानी है, लेकिन उन्हें आराम नहीं दिया जायेगा.


टीम इस प्रकार है : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडेय, केदार जाधव, एमएस धौनी(विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्‌या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यजुवेंद्र चहल, भुवेश्वर कुमार,  जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और शार्दुल ठाकुर.


गौरतलब है कि एशिया कप में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो और फाइनल में पहुंचने पर तीन बार भी हो सकता है . कोहली कमर की तकलीफ से जूझ रहे है और अगले तीन महीने में छह टेस्ट और खेलने हैं जिनमें दो वेस्टइंडीज और चार आस्ट्रेलिया के खिलाफ शामिल है. यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने कोहली को आराम दिया है. खलील अहमद को पहली बार टीम में जगह मिली हैं, इसलिए उनके प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी.


Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना