नई पार्टी की घोषणा जयपुर में अगले सप्ताह। बेनीवाल
भीलवाड़ा प्रदेश में तीसरे मोर्च के रूप में हनुमान बेनीवाल अगले सप्ताह जयपुर में लाखों लोगों की सभा कर नई पार्टी की घोषणा करेंगे। चित्तोड़ भीलवाड़ा बिजयनगर में सभाओ को सम्बोधित करने और पत्रकारों से बातचीत में ये जानकारी दी।। बनेडा क्षेत्र दाता पायरा चौराहे पर हनुमान बेनीवाल का बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वागत किया गया । वीडियो चेंज मेकर्स Today's ePaper इंडिया राज्य मनोरंजन खेल विश्व ऑटोमोबाइल गैजेट बिजनेस एम्प्लॉई कॉर्नर स्वास्थ्य धर्म/ज्योतिष रियल एस्टेट मुद्दा हिंदी न्यूज़ इंडिया राजस्थान भीलवाड़ा राजस्थान के इस किसान नेता ने दी इतनी बड़ी बात, दिमाग से नहीं दिल से राजनीति गुलाबपुरा। मैं दिमाग से नहीं दिल से राजनीति करता हूं। 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस को राजस्थान से मुक्त करना है। यह बात मंगलवार देर रात किसान रैली में विधायक हनुमान बेनीवाल ने कही। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत व वसुंधरा राजे दोनों आपस मे मिले हुए हैं। कांग्रेस विपक्ष में केवल खानापूर्ति कर रही है। दोनों ही दलों को राजस्थान से निकालकर हमें किसानों की पार्टी बनानी है। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि वसुंधरा राजे ने ललित मोदी को देश के बाहर भेज दिया। आने वाले चुनाव में आप हमें जिताएं हम मजबूत लोकपाल लेकर आएंगे तथा राज्य को समृद्ध बनाएंगे। किसान सभा से पूर्व विधायक हनुमान बेनीवाल ने वाहन रैली से रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सदर बाजार चौराहे होते हुए सभा स्थल पहुंचे। जहां पर विधायक हनुमान बेनीवाल का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।