मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

रायला स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत चिकित्सालय में स्वच्छता की शपथ दिला किया श्रमदान

रायला मुकेश चौधरी



 रायला युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के जिला युवा समन्वयक महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सी जी जीनगर के निर्देशानुसार रायला स्थित आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के तहत चिकित्सालय डॉक्टर सुभीता कुमारी द्वारा कार्यालय कर्मचारियों एवं मरीजों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि अपने कार्यस्थल पर सभी को साफ-सफाई रख कर स्वच्छ भारत में योगदान देना चाहिए ।इसी प्रकार डॉक्टर सूरज प्रकाश शर्मा द्वारा चिकित्सालय में आए हुए मरीजों को हाथ धुलाई चिकित्सालय परिसर को साफ़ सुथरा रखने की बात कही  

इस मौके पर
नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवक सांवरलाल जाट द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत होने वाले 15 दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दीओर कहा कि हम सभी को आसपास साफ सफाई करके श्रमदान करने एवं स्वच्छता को एक राष्ट्र सेवा मानकर अपने कार्यस्थल गांव राष्ट्र को स्वच्छ बनाने की बात कही थी । इस मौके पर आदर्श रायला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के  डॉक्टर सुभिता कुमारी , डॉक्टर सूरज प्रकाश शर्मा , ज्ञानी भील ,मंजू राव , सुरेन्द्र राव , राजेश पारासर तथा नेहरू युवा मंडल के कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरी सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद थे ।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना