मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सड़क पर दौड़ता रहा ट्रैफिक, किनारे पर कुल्हाड़ी से काटा सिर





हैदराबाद में दिनदहाड़े सड़क पर एक शख्स को बेरहमी के साथ दौड़ा-दौड़ा कर मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स कैसे एक आदमी पर कुल्हाड़ी से वार करके उसे सरेआम मार रहा है. इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे. यहां तक कि पुलिस की एक पेट्रोल कार भी हमलवारों को अनदेखा कर वहां से गुजर गई.

बेखौफ हमलावरों ने इस वारदात को पुलिस पेट्रोल कार के सामने हैदराबाद की भीड़ भाड़ वाली सड़क अंजाम दिया. कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीले रंग की शर्ट पहने एक आदमी हवा में हाथ लहराकर कुल्हाड़ी से निर्दयतापूर्वक पीड़ित पर हमला कर देता है.

वीडियो में हमलावर कुल्हाड़ी से पीड़ित के शरीर पर कई वार करता दिख रहा है. हमलावर के सिर पर जैसे खून सवार था. वो पीड़ित के शरीर पर एक बाद एक कई वार करता रहा. इस दौरान लगभग सौ लोगों की भीड़ मौत का ये तमाशा देखती नजर आती है. तभी साइबरबाद पुलिस की एक पेट्रोल कार भी वहां से गुजरती है. लेकिन पुलिस कार इस पूरी घटना को अनदेखा कर आगे निकल जाती है.

इससे पहले पीड़ित खड़ा होने की कोशिश करता है, लेकिन हमलावर के हमले से वह फिर सड़क बीच गिर जाता है. लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहते हैं. वीडियो के अंत में, वो हमलावर पीड़ित के शरीर के पास ही अपनी कुल्हाड़ी फेंकता है और वहां से नाटकीय अंदाज में चला जाता है. तभी नीली शर्ट पहने हुए एक आदमी वहां आता है और कुल्हाड़ी उठाकर ले जाता है. वो आदमी हमलावर का साथी माना जा रहा है.

इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया और उसके बाद पुलिस हरकत में आई. तब जाकर हमलावर को उसके संदिग्ध साथी समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को शक है कि बदला लेने के लिए हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

  

from hindi news https://ift.tt/2QfT8wP
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना