मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

हिमाचल में भारी बारिश के कहर के बीच भूकंप के झटके






हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच सोमवार कोभूकंप के झटके महसूस किए गए. सिरमौर जिले में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए.

गौरतलब है कि शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल की कई सड़कें बंद हैं. सोमवार को स्कूल-कॉलेज भी बंद करने का आदेश दिया गया. भारी बारिश से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है. बारिश का कहर हिमाचल में जारी रहेगा, इसलिए मौसम विभाग ने राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है. इस बीच भूकंप का झटका पहले से मौजूद खतरे को और भयावह बना गया.

शुक्रवार से जारी भारी बारिश में 126 सड़कें लैंडस्लाइडके चलते धंस गई हैं. मंडी और मनाली नेशनल हाइवे भी बंद है. जिस सिरमौर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, वहां बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से 60 भेड़-बकरियां दब गईं.

यहां हालत यह है कि कुल्लू में नदी की तेज बहाव में फंसे  लोगों को हेलिकॉप्टर से बचाया गया. कुल्लू में झीरी गांव के पास नदी में अचानक आए उफान में दो युवक फंस गए थे. प्रशासन से सूचना मिलने के बाद युवाओं को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया. यहां पानी की धार में एक वोल्वो बस भी बह गई.

  

from hindi news https://ift.tt/2Q0U3Bc
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना