मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

एशियन गेम्स में पाकिस्तान को मात देकर भारत ने जीता कांस्य*



भारत ने 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की हॉकी के अहम मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से मात देकर कांस्य पदक जीत लिया है। साल 2014 की स्वर्ण पदक विजेता भारत को इस बार कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के लिए आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। वहीं पाकिस्तान के लिए एकलौता गोल मोहम्मद अतीक ने किया।

भारत ने मैच में शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तानी गोल पोस्ट पर हमला बोल दिया। आकाशदीप ने तीसरे मिनट में ललित उपाध्याय के पास पर गोल कर भारत का खाता खोला और अपनी टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त दिला दी। उनके बाद हरमनप्रीत सिंह ने 50वें मिनट में दूसरा गोल किया।

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अतीक ने 52वें मिनट में गोल किया। भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से एक को हरमनप्रीत ने गोल में बदला। वहीं, पाकिस्तान को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह एक भी गोल नहीं कर सका। दोनों टीमें पहली बार एशियाई खेलों में कांस्य के लिए एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने थीं।

दोनों टीमों के बीच अब तक 172 मैच खेले गए। इनमें भारत ने 61 और पाकिस्तान ने 82 मुकाबले जीते। 31 ड्रॉ रहे। भारतीय टीम पिछले एशियाई खेलों में चैम्पियन रही थी। सेमीफाइनल में भारत को मलेशिया ने 2-2 से बराबरी के बाद पेनल्टी शूट आउट में 7-6 से हराया था। टीम इंडिया ने इस एशियाड में अब तक 80 गोल किए हैं। भारत एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाला देश बना। इससे पहले अर्जेंटीना ने 2004 में हुए पैन-अमेरिका गेम्स में 66 गोल किए थे।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना