नारायणी सेना की कोटड़ी तहसील की मीटिंग आयोजित
नारायणी सेना की 25 सितंबर को वाहन रैली को लेकर कोटड़ी तहसील की मीटिंग आयोजित हुई जानकारी देते हुए नारायणी सेना कोटडी के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार सेन कोटडी ने बताया कि आज कोटडी तहसील सेन समाज की मीटिंग चामुंडा माता मंदिर में आयोजित हुई जिसमें नारायणी सेना संस्था द्वारा 25 सितंबर को आयोजित होने वाली वाहन रैली को लेकर कोटड़ी तहसील के कार्यकारिणी के सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई यह वाहन रैली भीलवाड़ा सेन जी महाराज नारायणी माता सर्किल सांगानेर रोड से सुबह 9:15 पर प्रारंभ होगी जो भीलवाड़ा के मुख्य मार्गो से होते हुए कोदूकोटा कोटडी नंदराय बिगोद होते हुए त्रिवेणी के अंदर बना सैन जी महाराज नारायणी माता के मंदिर मैं समापन होगी उसके बाद मंच कार्यक्रम होगा जिसके अंदर सेन समाज के प्रतिभाओं को ओरिजिनल सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा नई गवर्नमेंट जॉब लगने वाले समाज बंधुओं का सम्मान किया जाएगा इस कार्यक्रम का आयोजन नारायणी सेना के सभी जिला संरक्षक शहर संरक्षक वह महिला मोर्चा संरक्षक के नेतृत्व में होगा इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारायणी सेना तहसील संरक्षक मनोज सेन बडलियास ने कोटडी तहसील के सभी कार्यकर्ताओं को नारायणी माता जन्मोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और निर्धारित समय से पूर्व भीलवाड़ा पहुंचने के लिए बताया जिला अध्यक्ष सावर सेन ने नारायणी माता महोत्सव की पूरी रूपरेखा बताइए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केश कला बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट प्रहलाद सेन मुख्य अतिथि
नंद लाल जी सेन फौजी साहब महावीर जी सेन कोटडी नरसिंह जी सेन सालरिया ने की इस कार्यक्रम में नारायणी सेना कोटडी तहसील अध्यक्ष चेतन कुमार सेन सचिव विक्रम कुमार सेन कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सेन नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सेन प्रवक्ता किशन लाल सेन झाडोल उपाध्यक्ष हीरालाल सेन सोपुरा उदय लाल सेन किशनगढ़ जिला संगठन मंत्री रोशन सेन प्रधान सेन जावल शेखर सेन कोटडी संगठन मंत्री राजेंद्र सेन बीरधोल व कई समाज बंधु मौजूद थे