रायला प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर प्रसूताओं की विशेष जांचकर मनाया पोषण दिवस।
मुकेश चौधरी
रायला कालियास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस और मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया|अभियान के तहत 43 गर्भवती महिलाओं की खून ,रक्तचाप, एवं शुगर की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गई|11गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया|इस मौके पर चिकित्सक डॉक्टर सत्यनारायण मीणा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की प्रसव से पहले स्वास्थ्य जांच करवा कर संभावित खतरों से बचा जा सकता है। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन राधाकृष्ण जोशी ,एएनम शोभा ओझा,मेल नर्स भैरू सिंह राठौड़,जसपाल सिंह राठौड़ नेहरू युवा संस्थान अध्यक्ष सुरेश चौधरी यूनिता मेवाड़ पब्लिक स्कूल के संस्थाप्रधान अवधेश कुमार, किशोर सोनी गोविंद कुमार,मुकेश जाट मौजूद थे|
कार्यक्रम में नेहरू युवा संस्थान कालियास के युवाओं व आशा सहयोगिनीयो
ने आसपास की महिलाओं को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा चिकित्सालय लाकर स्वास्थ्य की जांच में सहयोग किया।
वही राधाकृष्ण जोशी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान व पोषण अभियान के तहत ग्राम की महिलाओ को विस्तृत जानकारी दी व कालियास केदान दाता बद्री लाल सोमाणी द्वारा गर्भवती महिलाओं को फल और बिस्किट वितरण किए|